बलिया, अप्रैल 12 -- रतसर। स्थानीय कस्बा में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग मेडिटेशन सेंटर की एक नई शाखा का उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज बलिया की मुख्य निदेशिका ब्रह्माकुमारी उमा ने फीता काटकर किया। इस दौरान सिकन्दरपुर ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र की प्रभारी कुसुम ने केंद्र के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहां प्रतिदिन निःशुल्क आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग ध्यान की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इससे लोगों को मानसिक शांति, सुखद एवं संतुलित जीवन की अनुभूति होगी। साथ ही श्रेष्ठ संस्कारों के निर्माण से नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान संभव हो सकेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में मानव समाज और परिवारों में तनाव, चिंता और अशांति बढ़ती जा रही है। इन समस्याओं का एकमात्र समाधान राजयोग ध्यान है, जिसे इस केंद्र पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.