उरई, मार्च 22 -- उरई। शिक्षक-शिक्षा विभाग में हार्टफुलनेस संस्था ने छात्र-छात्राओं को व्यस्तम जीवन के बीच ध्यान के द्वारा मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक चेतना बढ़ाने और जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को ध्यान, मेडीटेशन के बारे में बाया। डीवी कॉलेज में एसपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को ध्यान केन्द्रण के संबंध में जानकारी दी। मेडीटेशन से संबंधित वीडियो क्लिप से प्रायोगिक तरीके से ध्यान का अभ्यास करवाया। वहीं विभाग प्रभारी डॉ. राजेश पालीवाल ने कहा ध्यान बाहरी गतिविधियों से एवं व्यस्तम जीवन शैली में जीवन में शांति एवं सुकून का अनुभव को आवश्यक है। इस मध्य पूर्व के सत्र में निबन्ध प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर सुयश चौरसिया बीएड प्रथम वर्ष को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की। इसके साथ ही वर्षा रायक्वार, दि...