गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मारपीट के मामले में महिला को मेडिको लीगल कराने के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। गर्भवती महिला को परीक्षण के लिए मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से संयुक्त अस्पताल भेजा गया। लेकिन वहां से महिला अस्पताल भेज दिया गया। आखिर में महिला को बिना मेडिको लीगल वापस लौटना पड़ा। असदपुर नांगल गांव में मारपीट के मामले में मुरादनगर सीएचसी पर बुधवार रात पुलिसकर्मी पायल नामक महिला का मेडिको लीगल कराने पहुंचे। वहां वाह्य परीक्षण के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए महिला को संयुक्त अस्पताल भेज दिया। पुलिसकर्मी गुरुवार को महिला को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें महिला अस्पताल भेज दिया गया। महिला अस्पताल में पहुंचने पर बताया गया कि डॉक्टर साहब कोर्ट में गवाही के लिए गए हैं। वहां से उ...