मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सूबे में नर्सों को भी मेडिको लीगल बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने निर्देश दिया है। अब तक डॉक्टर ही मेडिको लीगल तैयार करते थे। यह ट्रेनिंग सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक के नर्सों को दी जाएगी। दुष्कर्म पीड़िता को स्वास्थ्य सहायता के लिए यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 11 और 12 दिसंबर को पटना में आयोजित होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को भेजे पत्र में कहा है कि यौन हिंसा के मामले में चिकित्सीय सहायता और दस्तावेजीकरण में एकरूपता के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.