मथुरा, अप्रैल 20 -- केएम विश्वविद्यालय में एमबीबीएस 2020 बैच के विद्यार्थियों की विदाई व पीजी छात्रों के स्वागत पर मेडिकोस माइलस्टोन्स कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अब्लेज द बैंड की प्रस्तुति एवं न्याई फॉर डीजे की बीट्स पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते नजर आए। शुभारंभ कुलाधिपति किशन चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र सेवा एवं समर्पण का क्षेत्र है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने एमबीबीएस 2020 बैच के छात्र-छात्राओं को पटुका पहनाकर सम्मानित किया। फ्रेशर रैंप वॉक में मिस्टर फ्रैशर का खिताब डॉ. प्रतीक (साइकैट्री) और मिस फ्रैशर का खिताब डॉ. कुकू (ऑप्थैल्मोलॉजी) ने जीता। यह भी पढ़ें- उपचार एवं जांच से रूबरू हुए विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम...