मेडिकल हॉल पर हुई छापेमारी मामले में दो को भेजा गया जेल
मधुबनी, जुलाई 15 -- लदनियां,निज संवाददाता। मेडिकल हॉल पर हुई छापेमारी मामले में बुधवार को दुकान मालिक समेत दो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं, भारतीय व नेपाली मुद्रा व सोना-चांदी बरामद किए गए थे। गिरफ्तार लोगों में मेडिकल हॉल के मालिक ललित कुमार यादव व उसके सहयोगी नेपाल के सिरहा निवासी परमजीत मंडल शामिल हैं। कार्रवाई 18वीं वाहिनी एसएसबी राजनगर, स्थानीय पुलिस, उत्पाद विभाग व औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई थी। इस बड़े ऑपरेशन को एसएसबी के कमांडेंट कोजा राम लमरोर के मार्गदर्शन में सहायक कमांडेंट अजीत कुमार व इंस्पेक्टर सी. लालथनपुईया ने लीड किया। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पार से होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि व नशीली दवाओं की तस्करी को रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.