आजमगढ़, अप्रैल 16 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में बुधवार दोपहर एक मेडिकल स्टोर से दो युवक 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अंजान शहीद निवासी जावेद अख्तर की चौक के पास मेडिकल स्टोर की दुकान है। बुधवार दोपहर वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और फेसवॉश व शैंपू की मांग करने लगे। दुकानदार सामान निकालने के लिए जैसे ही दुकान के अंदर गया, युवकों ने मौका पाकर काउंटर से 20 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- दवा और डायपर की खरीद कर हड़पे 4.10 लाख, मुकदमा उन्होंने आसपास के लोगों को सूचित कर युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद डायल 112 पर...