रुद्रपुर, जनवरी 31 -- किच्छा, संवाददाता। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर नशे में प्रयुक्त होने वाले 2160 कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला ने स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) और स्थानीय पुलिस के साथ ग्राम बंडिया स्थित संतोष मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैप्सूल बरामद हुए। संचालक संतोष कुमार पुत्र हेमराज निवासी ग्राम छिनकी दरऊ, बरामद दवाओं के वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि रुद्रपुर निवासी एक युवक उसे कैप्सूल उपलब्ध कराता था। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.