लखनऊ, मार्च 17 -- केजीएमयू प्रशासन की सूचना पर सोमवार रात बाहर से पकड़े गए दलाल ओपीडी के पर्चे पर मरीजों और तीमारदारों को बरगला कर बाहर मेडिकल स्टोर से दवा दिलाते थे। उन पर्चों पर दलालों का 10 फीसद कमीशन मेडिकल स्टोर से तय था। 500 रुपये के पर्चे पर दलालों को मेडिकल स्टोर संचालक 50 रुपये का कमीशन देते थे। दलालों ने केजीएमयू, लारी, मानसिक चिकित्सालय और लिंब सेंटर तक अपना नेटवर्क फैला रखा था। यह ओपीडी के पास चक्कर लगाते थे। जैसे ही तीमारदार मरीज को लेकर निकलता उसके पीछे लग जाते। गैर जनपदों और गांव से आए मरीजों एवं उनके तीमारदारों को यह टारगेट करते थे। उन्हें ब्रांडेड कंपनी की अच्छी और सस्ती दवा दिलाने का झांसा देकर बरगलाते थे। इसके बाद मेडिकल स्टोर पर ले जाकर उसका पर्चा देकर दवा निकलवाकर दे देते थे। इसके अलावा निजी पैथालॉजी में टीएमटी, ईको, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.