मेडिकल स्टोर से डेढ़ लाख रुपये चोरी
बदायूं, जून 17 -- मेडिकल स्टोर संचालक के गल्ले में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये एक चोर चोरी कर ले गया। घटना के वक्त मेडिकल संचालक बाहर खड़ा था। चोर दूसरे दरवाजे से घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल के पास का है। यहां मंगलवार को साहिल के मेडिकल स्टोर में एक चोर दूसरे गेट से घुस गया और उसने गल्ले में रखे करीब तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद वह आसानी से मौके से फरार हो गया। साहिल ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक मरीज दवा लेने के लिए दुकान पर पहुंचा। जब वह दुकान के अंदर पहुंचे तो गल्ले में रखी नकदी गायब मिली। रुपये गायब देखकर उनके होश उड़ गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.