मेरठ, मार्च 20 -- बेगमबाग स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपियों ने उसे फर्जी केस में फंसाने व मेडिकल स्टोर बंद कराने की धमकी भी दी है। थाना लालकुर्ती पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बेगमबाग निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी मीरा शर्मा का बेगमबाग महावीर कांप्लेक्स में मीरा एंटरप्राइजेज के नाम से वर्ष-97 से मेडिकल स्टोर है। 2022 में सदर दुर्गावाड़ी निवासी अविनाश कुमार सक्सेना आया। खुद को पत्रकार बताते हुए पांच हजार प्रतिमाह की मांग की। धमकी दी कि मांग पूरी नहीं करने पर वह मेडिकल स्टोर नहीं चलने देगा। रुपया देने से इनकार कर दिया। 28 जून 2022 को आरोपी ने उसके खिलाफ सीएमओ को शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच कर सही रिपोर्ट भेज दी। इसके बाद से ही अविनाश शिकायत वापस लेने की एवज में दो लाख रुपये मांग रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.