मेडिकल स्टोर संचालक को ट्रक ने कुचला, मौत
फतेहपुर, सितम्बर 9 -- फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सदर कोतवाली के नउवाबाग के पास बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सदर कोतवाली के भैरमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुखराज सिंह यादव करीब 15 सालों से शहर में पत्नी और दो बच्चों अंश व आयुष के साथ किराये के घर के रहते थे। पत्थरकटा चौराहे के पास किराये की दुकान में मेडिकल स्टोर चलाते थे। पत्नी सुमन जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ हैं। बुधवार सुबह पत्नी को जिला अस्पताल में छोड़कर बाइक से मेडिकल कालेज जाने की बात कह निकले थे। नऊआबाग में एक स्वीट हाउस के सामने पहुंचे। पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर ने बाइक में टक्कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.