लखनऊ, मार्च 27 -- काकोरी। जालसाजों ने मेडिकल स्टोर संचालक के खाते से 1,02,478 रुपये पार कर दिये। न्यू नगर बुद्धेश्वर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक रजत गुप्ता ने बताया कि 16 फरवरी 2026 को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर लोन एक्टिवेट हो गया है, जिसे डिएक्टिवेट करना होगा। आरोप है कि जालसाज ने प्रक्रिया के नाम पर जानकारी हासिल की और बाद में उसके क्रेडिट कार्ड से 1,02,478 रुपये की रकम निकाल ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.