लखनऊ, अप्रैल 1 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार रात व्यसायिक विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक राकेश मेहरोत्रा पर पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान मेडिकल स्टोर में घुसकर लाठी डंडों और राड से उन्हें जमकर पीटा। राकेश के सिर पर राड से प्रहार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। राकेश के मुताबिक पड़ोसी मेडिकल स्टोर के अभय पांडेय, उनके पिता हरीश व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता रखते हैं। अभय, हरीश और उनकी बहन नैंसी पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...