मेडिकल स्टोर बंद
हाथरस, मई 21 -- हाथरस। ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बुधवार को अलग-अलग केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा बुधवार को बुलाए गए बंद का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिला। इसकी मुख्य वजह बाजार बंदी को लेकर दवा कारोबारियों में दो फाड़ होना रहा। शहर के कुछ स्थानों पर सुबह से ही कहीं दवा की दुकानें बंद रहीं तो कहीं खुलीं नजर आई। निजी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम और अस्पताल में ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा बुलाए गए बंद का कहीं कोई असर देखने को नहीं मिला और मेडिकल स्टोर प्रतिदिन की भांति खुले रहे। हालांकि बाजार में कुछ मेडिकल स्टोर बंद होने की वजह से मरीज जनऔषधि केंद्रों पर दवा लेने के लिए पहुंचे। जिससे जनऔषधि केंद्रों पर ऐसे ग्राहक भी दिखाई दिए तो आमतौर पर बाजारों में स्थित मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते हैं। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ बंद रहा केमिस्ट व्यापार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.