मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीज परेशान रहे
हल्द्वानी, मई 20 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान व उत्तराखण्ड औषधि व्यवसायी महासंघ के निर्देश पर लालकुआं क्षेत्र के दवा व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर बंद रखे। क्षेत्र के 38 मेडिकल स्टोर और 3 औषधि केंद्र सहित अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। केमिस्ट क्लब के जिला अध्यक्ष राजकुमार सेतिया ने बताया कि नई नीतियों और कॉर्पोरेट कंपनियों की भारी छूट से छोटे दवा व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो रहा है। व्यापारियों ने सरकार से नियमों में संशोधन कर छोटे व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दवा दुकानदारों ने निकाला कैंडल मार्च, आज बंद रहेंगी दुकानें यह भी पढ़ें- 'बिना भौतिक जांच के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर चिंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.