मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए दिनभर भटके मरीज
हरिद्वार, मई 20 -- मेडिकल स्टोर संचालकों की हड़ताल का असर आम लोगों के साथ चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं पर भी साफ दिखाई दिया। शहरभर में अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए घंटों भटकना पड़ा। कई लोगों को जरूरी दवाएं समय पर नहीं मिल सकीं। महाराष्ट्र से पिता के साथ चारधाम यात्रा पर आए किशोर अपने पिता की शुगर की दवा लेने के लिए सुबह से अलग-अलग मेडिकल स्टोरों के चक्कर लगाते रहे। काफी तलाश के बाद उन्हें जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित पीसीबी मोड मातृ एवं शिशु अस्पताल से दवा मिल सकी। किशोर ने बताया कि समय पर दवा न मिलने से उनके पिता की तबीयत बिगड़ने लगी थी। वहीं, कोलकाता से आए सोमनाथ पाल अपनी बीमार पत्नी की दवा के लिए ललतारा पुल से पोस्ट ऑफिस क्षेत्र तक भटकते रहे। उन्होंने बताया कि पत्नी का पेट खराब होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.