रुडकी, अप्रैल 23 -- कलियर, संवाददाता। राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने देहरादून में खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर सुधीर कुमार से मुलाकात कर प्रदेश में मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सख्ती से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में बिना फार्मासिस्ट के दवाइयों का वितरण किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि दवाइयों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगार फार्मासिस्टों की संख्या पर भी चिंता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.