सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह और सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश के क्रम में औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य ने बुधवार को जीवन फार्मा मेडिकल घोरावल रोड धर्मशाला पर छापेमारी की। इस दौरान दो दवाएं संदिग्ध मिली, जिसका नमूना लेते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक की तरफ से दवाओं के क्रय विक्रय निरीक्षण के समय प्रस्तुत नहीं करने पर जीवन फार्मा मेडिकल पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत क्रय विक्रय पर अगले आदेश तक रोक लगायी गयी है। निरीक्षण के समय संदिग्ध प्रतीत हो रही दो औषधियों का नमूना भी लिया गया, जो क्वालिटी की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही होगी। बिना वैध डाक्टर की पर्ची के एविल वायल के साथ अन्य नशीली दवाईओं की वि...