शाहजहांपुर, मई 5 -- जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के गांव पुरेना में मेडिकल स्टोर पर हुए विवाद के दौरान तमंचा लहराने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि रविवार शाम पुरेना गांव स्थित रुही मेडिकल स्टोर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान ग्राम ढीगरी निवासी शोभित पुत्र मुन्ना लाल ने तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया। यह भी पढ़ें- मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.