नोएडा, मई 3 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर गए युवक के साथ दो परिचित युवकों ने अन्य युवकों के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी निवासी सुधांशु ने पुलिस को बताया कि उसका भाई हिमांशु 28 अप्रैल को सेक्टर-22 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर किसी कार्य से गया था। आरोप है कि वहां गोलू, अजय और उसके साथियों ने रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह भी पढ़ें- डिलीवरी ब्वॉय को रंजिशन घेरकर पीटा पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच कर आगे ...