चम्पावत, जून 24 -- चम्पावत। लोहाघाट और बाराकोट में औषधि विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की। जबकि कमियां मिलने पर कुछ दुकान स्वामियों को नोटिस दिए। टीम ने ड्रग लाइसेंस की वैधता, औषधियों के स्टॉक, अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों के संचालन आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण में औषधि निरीक्षक चम्पावत हर्षिता, औषधि निरीक्षक नैनीताल अर्चना उप्पल और दिनेश फर्त्याल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...