मेडिकल स्टोर के पास युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा
बदायूं, जून 15 -- थाना पुलिस ने युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेंपल निवासी बच्चू सिंह पुत्र सुरेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ जून की रात उसका भाई नीतेश गांव के मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। वहां अंशुल, नितिन, विकास और अरुण ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने नीतेश के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.