बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के सेरवाडीह गांव के चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखा इनवर्टर, बैटरी और नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार अखिलेश वर्मा निवासी जिवधरपुर, थाना हर्रैया ने बताया कि वह मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर खुला और ताला टूटा देखा। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखा नकद पैसा, इनवर्टर-बैटरी तथा कुछ जरूरी दवाइयां और अन्य सामान गायब मिला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही ...