मेडिकल स्टोर की आड़ में झोलाछाप चिकित्सक कर रहे इलाज
कानपुर, मई 18 -- शिवली, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से मैथा ब्लॉक क्षेत्र के शिवली कस्बे से लेकर क्षेत्र के देवीपुर गांव समेत ग्रामीणांचलों में संचालित अधिकांश मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जो मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर मोटी कमाई कर रहे हैं, जबकि बीते दिनों औनाहां गांव में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। कस्बे से लेकर मैथा में बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप व देवीपुर में एक मेडिकल स्टोर के पीछे समेत अन्य गांवों में बहुत से मेडिकल स्टोर व आसपास अवैध क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज हो रहा है। यह भी पढ़ें- डीएम ने तलब की रिपोर्ट, सीएमओ ने खोली कार्रवाई की फाइल विभागीय जिम्मेदार लोगों द्वारा कार्यवाही न करने से अवैध क्लीनिक संचालकों के हौसले बुलंद हैं। छोटी-मोटी बीमारी होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.