कन्नौज, मई 16 -- कन्नौज। मुख्य बाजार पत्थर चौराहे पर बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी पार कर दी। मेडिकल स्टोर संचालक ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली की कला चौकी क्षेत्र के मोहल्ला सिपाही ठाकुर निवासी राजन यादव पुत्र कुंवर सिंह यादव की मुख्य बाजार पत्थर चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार रात राजन मेडिकल स्टोर में ताला लगाकर अपने घर गए थे। उसी रात चोरों ने की दुकान को निशाना बना दिया और शटर का ताला तोड़कर गोलक में रखें 12500 की नगदी सहित कुछ रेजगारी पार कर दी। घटना को अंजाम देकर चोर माल लेकर चंपत हो गए। अगले दिन शनिवार की सुबह जानकारी मिलते ही उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभा...