मेडिकल स्टोरों की जांच में मिली खामी,चार को नोटिस
फतेहपुर, जून 11 -- बिंदकी। औषधि विभाग ने अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित मेडिकल स्टोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त की अगुवाई में टीम ने नगर के चार मेडिकल स्टोरों में पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान लाइसेंस, बिलबुक, दवाओं के स्टाक, क्रय-विक्रय अभिलेखों व रजिस्टरों की जांच की। खामियां मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। टीम ने फाटक बाजार स्थित पांडेय मेडिकल स्टोर, लंका रोड स्थित लकी मेडिकल स्टोर समेत चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संचालकों से दवाओं की खरीद बिक्री संबंधी जानकारी ली और जरूरी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- दवाओं के चार सैंपल जांच के लिए भेजे डीआई ने संचालकों को मेडिकल स्टोर के मुख्य बोर्ड पर लाइसेंस नंबर अंकित कराने और सभी रिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.