नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के लिए मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके साथ ही अलग-अलग मेडिकल स्पेशलिटी में 11 नए पोस्टग्रेजुएट और फेलोशिप प्रोग्राम भी शुरू किए गए हैं। इसके लिए एनबीईएमएस ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संशोधित नियमों का मुख्य उद्देश्य पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। नए नियमों के तहत एडमिशन के दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों का बेहतर तरीके से सत्यापन किया जाएगा, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। इसके अलावा, NBEMS ने संस्थानों के लिए न्यूनतम मान्यता मानदंड को भी अपडेट किया है। यानी जिन अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों...