मधुबनी, अगस्त 19 -- मधुबनी। स्वास्थ्य संस्थानों में निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट यानी मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित संग्रहण और निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संक्रमण के प्रसार को रोकना और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण पिरामल फाउंडेशन की टीम और स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा दिया गया। इस दौरान बताया गया कि अस्पतालों में निकलने वाले अलग-अलग प्रकार के मेडिकल वेस्ट को निर्धारित रंग के डस्टबिन और कंटेनर में अलग-अलग रखना जरूरी है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है और स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों एवं आम लोगों को स्वास्थ्य जोखिमों से बचाया जा सकता है। प्रशिक्षकों ने सुई, सिरिंज, ब्लड से संबंधित सामग्री, कॉटन, पट्टी...