हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वार्ड 11 के पांडे निवास क्षेत्र में खाली प्लॉट में मेडिकल वेस्ट और कूड़ा जलाने के मामले में मंगलवार को 23 हजार रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। साथ ही प्लॉट स्वामी नरेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, पांडे निवास के खाली प्लॉट में जमा मेडिकल वेस्ट और कूड़े में शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी, जिससे वहां रखे नगर निगम के दो कूड़ा रिक्शे भी जल गए। घटना की जानकारी सोमवार को सफाई कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने पर हुई। मामले की जांच के लिए पहुंचे नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने प्लॉट स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और संबंधित मेडिकल स्टोर पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- लालपानी में कूड़ा निस्तारण प्लांट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.