देहरादून, अप्रैल 26 -- देहरादून। ऑफिसर ट्रांजिट हॉस्टल रेसकोर्स में शनिवार को उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की जनपद शाखा देहरादून की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश मुख्य संरक्षक राकेश बडवाल एवं संगठन व्यवस्थापक विजयदीप सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से शोभित उनियाल को अध्यक्ष, बलवीर जगवाण को जिला सचिव और प्रमोद रावत को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विजेंद्र प्रताप राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा छिब्बर संगठन मंत्री, हेमंत बिष्ट जिला संप्रेक्षक, ललित बिष्ट जिला प्रवक्ता और डीपी भट्ट मुख्य संरक्षक चुने गए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव प्रशांत कनवासी ने किया, जिन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- बरेली, रुहेलखंड डिपो शाखाओं के चुने ...