जमशेदपुर, मार्च 8 -- बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन (बीएसएसआर यूनियन) ने शुक्रवार को सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉयी ऐक्ट (कंडीशंस ऑफ सर्विस) के 50 वर्ष पूरे होने पर संकल्प दिवस मनाया। मौके पर शहर के मेडिकल तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स ने इस कानून की रक्षा करने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में उन्होंने देश के श्रम मंत्रालय में ऑनलाइन पिटीशन भेजी। कार्यक्रम में दर्जनों मेडिकल तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स आम बागान मैदान में एकत्र हुए। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष के. डी. प्रताप और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुब्रतो विश्वास ने संबोधित किया। विनय कुमार ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद हासिल हुए इस श्रम कानून के 50वें वर्ष में देश की कॉर्पोरेट कंपनियों के दबाव में सरकार इसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। स्थायी नौकरी को फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.