इटावा औरैया, मई 25 -- सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 और 4 पर खड़ी निजी एंबुलेंसों की जांच करने सोमवार को परिवहन विभाग की टीम पहुंची। पीटीओ ने जांच के दौरान बिना वैध कागजात वाली एक एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि चालक वाहन के जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद कार्रवाई की गई। हालांकि मौके पर 25 से अधिक एंबुलेंसें खड़ी थीं, लेकिन केवल एक वाहन पर कार्रवाई होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी। यह भी पढ़ें- खामियों पर एक हॉस्पिटल सील, दो को नोटिस किये जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...