मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे एमपीएल-2 के दौरान गुरुवार को भी जबरदस्त मुकाबले हुए। गुरुवार को मेडिकल मेवेरिक्स ने अंतिम ओवरों के फेरबदल में सिल्वर्टन टाइगर्स को पटखनी दी, वहीं क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने एकतरफा मुकाबले में अंबा वॉरियर्स को धूल चटा दी। गुरुवार को सुबह पूल-बी के सुबह के सत्र में सिल्वर्टन टाइगर्स और मेडिकल मेवेरिक्स के बीच मुकाबला हुआ। मेडिकल मेवेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य शर्मा ने 62 गेंदों पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली। दिव्यंश और दिनेश ने 21-21 रनों का योगदान दिया। टाइगर्स के लिए यश ने 2, जबकि कुलदीप, प्रशांत और प्रवीण ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.