मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में इलाज के लिए लाए गए मोतिहारी के बंदी की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। मृतक मो. कलाम हवारी (55 वर्ष) पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर थाने के चरवा गांव का निवासी था। वह सांस जनित बीमारी से पीड़ित था। उसे मोतिहारी सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। मजिस्ट्रेट रामनाथ कुमार ने मेडिकल पहुंच शव की जांच की, उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। बंदी के साथ आए सिपाही शैलेन्द्र महाराणा ने मजिस्ट्रेट को बताया कि गांजा की तस्करी के मामले में कलाम हवारी 2022 से ही सेंट्रल जेल में बंद था। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल रेफर किया गया। यहां भर्ती होने के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.