मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपु, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच स्थित ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। किट के अभाव में बीते दो माह से ब्लड कम्पनेंट सेपरेटर मशीन बंद है। इसके चालू रहने से एक यूनिट खून में चार तरह के मरीजों में खून की पूर्ति की जाती है। सबसे अधिक खून की खपत कैंसर और थैलेसीमिया मरीजों में हो रही है। कैंसर मरीजों को सबसे अधिक प्लेटलेट की जरूरत होती है। सेपरेटर मशीन से प्लेटलेट अलग करने में आसानी होती है। मेडिकल में शुक्रवार को स्टॉक में खून का खत्म होने की स्थिति बनी थी। अगर जिले में कोई बड़ी घटना होती है तो खून की समस्या हो सकती है। अधीक्षक प्रो डॉ महेश प्रसाद ने बताया किट के लिए लिखा गया है। लोगों और संस्थाओं से कैंप लगाकर खून डोनेट कराने की अपील की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.