मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने शनिवार को दावा किया कि अस्पताल में एईएस की सभी दवाएं उपलब्ध हैं। बताया कि एईएस की जो दवाएं नहीं थीं, उन्हें मंगा लिया गया है। बीएमएसआईसीएल के पोर्टल पर नहीं मिलने वाली दवाओं को स्थानीय स्तर पर खरीदा गया है। एसकेएमसीएच में बीमारी से जुड़ी सभी जांच हो रही हैं। एईएस के अब तक 17 मरीज पीकू में भर्ती हुए हैं, इनमें 12 मुजफ्फरपुर के और पांच आसपास के जिलों के थे। सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एईएस को लेकर अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पीकू का कंट्रोल नंबर है 0621 -2233868 है। मौके पर उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह और डॉ. गोपाल शंकर साहनी भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...