मेडिकल में इलाज कराने आई युवती लापता
मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में इलाज कराने आई एक युवती अचानक लापता हो गई। वह परिजनों के साथ मानसिक रोग ओपीडी में इलाज के लिए आई थी। युवती गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता ने गुरुवार को मेडिकल ओपी में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश कर रही है।युवती के पिता ने पुलिस को बताया उसकी 22 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से बीमार है। 22 जून को बेटी को इलाज के लिए मेडिकल लाए थे। मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में बेटी को खड़ा किया था, जहां से कुछ देर बाद वह गायब हो गई। मेडिकल ओपी के दारोगा दीपक कुमार ने बताया एक युवती के गायब होने का आवेदन मिला है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.