मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाने के भीखनपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से घायल खलासी शंकर सहनी का बुधवार को मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल ओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत से पूर्व शंकर ने अहियापुर पुलिस को बयान दिया था। इसमें उसने भीखनपुर गांव के बाप व बेटे को ट्रक से ठोकर मारने के मामले में आरोपित किया था। घटना 29 अगस्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...