प्रयागराज, अप्रैल 23 -- जनगणना कार्य शुरू होते ही अब ड्यूटी भी लग रही है। जैसे-जैसे ड्यूटी लग रही है तो उसे कटवाने के लिए आवेदन भी आने लगे हैं। अधिकतर लोग बीमारी का बहाना बना रहे हैं। इसे देखते हुए डीएम के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता वाले बोर्ड के सामने सभी को जाना होगा। बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही ड्यूटी काटी जाएगी। अन्यथा सभी को ड्यूटी करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...