बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डॉ. तुहिन वशिष्ठ ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार आपातकालीन विभाग में हैल्प डेस्क स्थापित होगी तथा सेंट्रल पैथोलॉजी के बाहर भी सुरक्षा गार्ड तैनात होंगे। प्रिंसिपल डा. तुहिन वशिष्ठ ने आपातकालीन विभाग, सेंट्रल पैथोलॉजी तथा बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य के साथ सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गोस्वामी, अस्पताल प्रशासक डॉ. शोभिता अग्रवाल, डॉ. निखिल सक्सेना, सुपरवाइज़र वसीम अहमद सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। इस अवसर पर अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.