मथुरा, मई 2 -- अग्निवीर परीक्षा के अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो वांछितों को थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा आर्मी इंटेलीजेंस की मदद से गिरफ्तार कर चालान किया है। अभी भी आर्मी इंटेलीजेंस की टीम मिल रहे इंपुट के आधार पर अन्य की तलाश कर रही है। बताते चलें कि अग्निवीर में भर्ती होने के लिये हुई परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल 28 अप्रैल को होना था। बताते हैं कि इस दौरान अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा और मेडिकल के नाम पर ठगी न कर सके इसको लेकर आर्मी इंटेलीजेंस टीम सक्रिय थी। आर्मी इंटेलीजेंस टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ अभ्यर्थियों से कुछ शातिर किस्म के लोग मेडिकल में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अग्निवीर परीक्षा में मेडिकल पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार आर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.