अयोध्या, अगस्त 13 -- अयोध्या, संवाददाता। राम जन्मभूमि परिसर के यात्री सेवा केंद्र में मां द्वारा दुधमुंही को छोड़ कर जाने के मामले में बाल कल्याण समिति ने जांच प्रकिया तेज कर दी है। छोड़कर जाने वाले लोगों द्वारा बताए गए पते की जांच और बच्ची के स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष के मुताबिक महिला ने बताया है कि वह पहले बच्ची को लखनऊ में रहने वाले एक किन्नर को देने के लिए गई थी लेकिन उसके मना करने के बाद उन्होंने दूसरा निर्णय राम जन्मभूमि परिसर में छोड़ने का लिया। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि ने बताया कि महिला रीता देवी बताया है कि उसके पति का नाम मुकेश कुमार यादव वह बच्ची की मां है जो मदारपुर थाना बसंतपुर सिवान बिहार की रहने वाली है। उसके साथ में उसका जेठ और भाई भी आया है। पति तीन साल से विदेश में है। अ...