मेडिकल परीक्षण में देरी पर जताई नाराजगी
हरदोई, मई 27 -- हरदोई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने मल्लावां में मारपीट का शिकार टेम्पो संचालक के मेडिकल परीक्षण में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अफसरों से जांच कराकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 23 मई को मल्लावां कोतवाली अंतर्गत आलोक मिश्रा के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की। इससे उनको काफी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित लगातार तीन दिन दौड़ा। बावजूद मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ। उसके दाएं हाथ में अधिक चोट लगी है पर मल्लावां के डॉक्टर ने बाएं हाथ का एक्सरे करने के लिए रेफर कागजात दिए। मेडिकल में देरी पर वह खुद सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उच्चाधिकारियों से बात की। टेम्पो चालक ने बताया कि दबंग रोजाना 400 रुपये की रंगदारी मांगते हैं। रुपये न देने पर लाठी-डंडों से पीटा और तमंचा लगाकर मार डालने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.