खगडि़या, अप्रैल 15 -- गोगरी। एक संवाददाता महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधान पुवारी टोला में अभिनंदन कुमार के घर मे पुलिस ने छापेमारी कर एक सौ एलएल का 59 बोतल प्रतिबंधित कोडीन सिरफ बरामद किया। मंगलवार को गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि महेशखूंट के एक मेडिकल दुकान के आर में देह व्यापार के धंधा का खुलासा होने पर संचालक अभिमन्यु कुमार के निजी घर की तलाशी लिया गया तो उनके घर से 59 बोतल प्रतिबंधित कोडीन सिरफ बरामद हुआ। बरामद कोडीन सीरप को जब्त कर संचालक अभिमन्यु कुमार के खिलाफ महेशखूंट थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- गांव की लड़कियां को बहला फुसला कर कराता था देह व्यापार का धंधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...