नोएडा, अप्रैल 16 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) में जापानी कंपनियां निवेश करेगी। इसको लेकर जापानी उद्यमियों के संगठन मेडिकल एक्सीलेंस जापान (एमईजे) के प्रतिनिधियों ने यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के अफसरों के साथ बैठक की। साथ ही, यमुना सिटी का दौरा किया। एयरपोर्ट नजदीक होने के चलते उन्होंने निवेश में रुचि दिखाई। मई के प्रथम सप्ताह में जापानी कंपनियों के साथ एमओयू होने की उम्मीद है। यमुना सिटी के सेक्टर-28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित हो रहा है। इस पार्क का मार्च 2027 तक शुभारंभ होना है। यहां छह अलग अलग प्रकार के फैसिलिटी सेंटर बन चुके, जबकि गामा रेडिएशन समेत 13 विभिन्न प्रकार की लैब के निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। वहीं, यीडा एमपीडी में बड़ी कंपनियों को एंकर यूनिट के तौर पर स...