लातेहार, नवम्बर 27 -- बेतला, प्रतिनिधि। विभागीय निर्देश से एम एम.सी.एच मेदिनीनगर से गुरुवार को बेतला आई प्रमंडलीय मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गतदिनों क्षेत्र में संचालित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत किए कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने बेतला,केचकी,उकामांड़ और कुचिला पंचायत के विभिन्न गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों से अभियान के बारे में जानकारी ली।साथ ही फाइलेरिया की खुराक खाने संबंधी घर की दीवारों पर अंकित सूचना को सत्यापित किया। वहीं कहीं से भी किसी तरह की शिकायत नहीं मिलने पर अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य को संतोषजनक बताया। टीम में एम.एम.सी.एच मेदिनीनगर की डॉ प्रेरणा,डॉ रोहित शुक्ल,एमपीडब्ल्यू रविकांत सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...