पलामू, अप्रैल 21 -- पाटन। बीडीओ अमित झा एवं सीएचसी प्रभारी डॉ मिथिलेश सिंह ने सोमवार को पाटन सीएचसी से टीबी रोग के उन्मूलन के लिए मेडिकल टीम को हरी झंडी दिखाकर गांवो के लिए रवाना किया। बीडीओ ने कहा कि इस तरह की वाहन को गांव-गांव पहुचने का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता, संदिग्ध मरीजों की पहचान एवं उपचार करना है ताकि टीबी मुक्त भारत बन सके। टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी कदम है। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि कहा कि वाहन हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से लैस है जो गांव गांव में घूमकर टीबी आस्थमा के संदिग्ध मरीजों को जांच करेगा। यह भी पढ़ें- दुलमाहा पंचायत के आयुष्मान आरोग्य शिविर में 81 लोगों की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा है, सीएचसी के सभी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...