मेडिकल छोड़ इंजीनियरिंग की तरफ छात्रों का रूख
नई दिल्ली, मई 29 -- नीट- यूजी परीक्षा में अनियमितता और परीक्षा रद्द होने के कारण अभ्यर्थी अब मेडिकल की बजाए इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिला लेने लगे हैं। तमिलनाडु इंजीनियरिंग प्रवेश (टीएनईए) के लिए नामांकन संख्या 2.5 लाख के पार पहुंच गई है। टीएनईए राज्य में बीई और बीटेक. स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अन्ना यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित पूरी तरह ऑनलाइन, सिंगल-विंडो काउंसलिंग प्रक्रिया है। इसमें प्रवेश केवल कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर होता है और कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होती है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय के सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 3 मई से शुरू हुई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सिर्फ 26 दिनों के भीतर आवेदन संख्या 2.5 लाख को पार कर गई है और इसके तीन लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- मेडिकल छोड़ इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.