मेडिकल छात्र गांवों में लगाएंगे चौपाल, हर घर सहायता का करेंगे वादा
बदायूं, जून 22 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब सुधार दिखने लगा है। यहां पर डॉक्टरों की कमी से लेकर जन जागरूकता अभियान से स्टाफ और मेडिकल छात्रों को सीधा मरीजों से जुड़ने की पहल भी शुरू हो गई है। इस पहल के चलते मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं कॉलेज के स्टाफ के साथ गांवों में चौपाल लगाएंगे। चौपाल में मरीजों की पहचान की जाएगी तो उनको बेहतर उपचार दिलाने के लिए मेडिकल कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए जल्द ही शुभारंभ करने की घोषणा की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गांव देहात के लोग जानकारी के अभाव में सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। कुछ साधन संपन्न मरीजों के तीमारदार यहां पर भटकने की बात सुनने के बाद अपने मरीज को प्राइवेट अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.